आत्महत्या पर कविता

                      आत्महत्या पर कविता
आज हर रोज़ खुदकुशी की ख़बर आती है, तो सोचता हूँ
कि लोग किससे इतना भाग रहे हैं ?आखिर कौन था या क्या हुआ था ऐसा ! जो वो ज़ीने की सारी हिम्मत को हार रहें है? इतनी मुश्किल भी क्या थी उनकी जो हर चीज़ से लड़ना छोड़ दिया। क्यों जि़न्दगी से इतना डर गए वोह, की मौत से भी डरना छोड़ दिया।। 

 तभी एक चेहरा सामने आता है, जो थोड़ा सा बुढा हो चुका है, काफी ज्यादा झुरियों से भरा हुआ है हुआ है, बालों का रंग भी वो खो चुका है। शायद अब आंँखों से साफ दिखाई नहीं देता, कानों से भी उतना अच्छा सुनाई नहीं देता। उम्र के आगे कंधे भी थोड़ा सा झुक से गई है, पैरों का भी वही  फुतीलापन दिखाई नहीं देता।। 
  
शरीर के इतना कमजोर होने के बाद भी वो इंसान जिंदगी   से हर रोज़ नई जंग लड़ रहा है। आराम करने का उसका भी मन करता होगा, पर फिर भी धीमी चालों से हर रोज़ आगे बढ़ रहा है। उसने भी तो कितने अपमान सही है, कितने अपनो को उसने खोया है। कई बार बड़ी-बड़ी ठोकरें खाई होगी, शुरुवाती रातों में वो भी भूखे पेट सोया है।। 

उस आंँख में अभी भी एक उम्मीद झलकती है, चिल्ला कर कहते हैं -"बहुत हो लिया, उठो! अब आगे बढ़ो। " हर तकलीफ से लड़ने की आग सी धधकती है,फुसफुसाकर  कहती है-"हार गए तो क्या!,एक बार और लड़ो।" हर मुसीबत आयेगी और चली जाएगी, पर उसके विश्वास को कोई ना हिला पाएगा। उस पिता के धूप में जले चेहरे जितनो,हिम्मत कोई भी न दिला पायेगा।। 


    

                    🌸🌸🌸🌸🌸🌸

 आत्महत्या ना करें✍🙏

          जिंदगी कठिन है, यू बातें करने से कुछ नहीं होगा 
          जी ले जीने के लिए, यू मरने से कुछ नहीं होगा

          जिंदगी दरिया है और हमें खुद ही तैरना होगा
          बना ले खुद किनारा, यु तड़पने से कुछ नहीं होगा

          एक बात याद रख, तु आसमान का बादल है 
          खुशी की बरसात कर, यूं  गरजने  से कुछ नहीं होगा

          संघर्ष है जिंदगी और हमारी कठिन कहानी है 
          लड़ जा जिंदगी से,  सिर्फ समझने से कुछ नहीं होगा

          उड़ता पंछी है तू और ये आसमान सब तेरा है 
           तेज़ हवाए देख कर, यु गिरने से कुछ नहीं होगा

           अभी तो तेरी शुरुआत है लंबी तेरी जवानी है
           जीना सिख अब, यु मौत पकड़ने से कुछ नहीं होगा। 
  

Comments

Popular posts from this blog

गणतंत्र अब ठिठुर गया

आधी आबादी :पूरी आजादी

शिशु की कामना"